नबीन टपकेश्वर कॉलोनी गढ़ी कैंट के बूथ संख्या 140 पहुंचे
नबीन टपकेश्वर कॉलोनी गढ़ी कैंट के बूथ संख्या 140 पहुंचे
नबीन टपकेश्वर कॉलोनी गढ़ी कैंट के बूथ संख्या 140 पहुंचे

नबीन टपकेश्वर कॉलोनी गढ़ी कैंट के बूथ संख्या 140 पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने देवभूमि प्रवास के अंतिम दिन की शुरुआत टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना से प्रारंभ करते हुए बूथ समिति के साथ
बैठक से की। उन्होंने बूथ को संगठन की रीढ़ बताते हुए कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और आगामी कार्यक्रमों को लेकर उनसे जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

प्रवास के अंतिम दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष  सबसे पहले प्रसिद्ध पौराणिक टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना कर देश और देश प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गुंजायमान होता रहा।

इसके पश्चात श्री नबीन टपकेश्वर कॉलोनी गढ़ी कैंट के बूथ संख्या 140 पहुंचे। यहाँ उन्होंने बूथ अध्यक्ष श्री किशोर कुमार के आवास पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार के साथ सुबह का जलपान किया। जलपान के दौरान उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक चर्चा की और क्षेत्र के जमीनी हालातों व सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया। साथ ही बूथ अध्यक्ष के परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और व्यक्तिगत बातचीत की।

संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डाकरा बाजार स्थित बूथ संख्या 138 पहुंचे। यहाँ बूथ अध्यक्ष श्री राजेश कुमार भंडारी के आवास पर उन्होंने बूथ समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में श्री नबीन ने प्रत्येक कार्यकर्ता से संवाद किया और बूथ को सबसे मजबूत इकाई बनाने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि "बूथ जीता, तो चुनाव जीता" के संकल्प के साथ हमें जनता के बीच लगातार सक्रिय रहना है। उन्होंने सभी से जमीनी राजनैतिक हकीकत की जानकारी लेते हुए जीत का मंत्र दिया। 
इस दौरान प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और भारी संख्या में देवतुल्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!