सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव करने वाले 05 लोगों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में यातायात के नियमों का उल्लघंन करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना सेलाकुई को सूचना प्राप्त हुई कि चकराता रोड स्थित मिलन चौक के पास कुछ लोगों का किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया है तथा वो लोग सार्वजनिक स्थान पर अभद्र व्यवहार करते हुए एक दूसरे के साथ मारपीट करने पर उतारू हैं। सूचना पर थाना सेलाकुई से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा जहां दोनो पक्षों का पूर्व से ही किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस द्वारा मौके पर दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया, किन्तु दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र होकर एक दूसरे के साथ झगड़ने लगे, मौके पर शांति व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा मौके से 05 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!