views
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गया गिरफ्तार
थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त राजकुमार पुत्र हर्ष निवासी ए 11, ब्लाक बी भरत विहार मधु विहार नई दिल्ली द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाये गये व शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वादिनी की तहरीर के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना रायपुर पर पुलिस टीम गठित की गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानों पर दबिश दी गयी पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के सम्बन्ध में मैनुवली जानकारी एकत्रित करते हुए प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 07/05/2026 को अभियुक्त राजकुमार को आई0एस0बी0टी0 देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
Comments
0 comment