उत्तराखण्ड देहरादून टीम द्वारा मंगलौर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही
उत्तराखण्ड देहरादून टीम द्वारा मंगलौर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही
उत्तराखण्ड देहरादून टीम द्वारा मंगलौर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही

उत्तराखण्ड देहरादून टीम द्वारा मंगलौर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही

 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड  द्वारा निर्गत निर्देशों के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा राज्य में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) को लगातार अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है

 
कल देर शाम को एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा थाना मंगलौर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कार्रवाई करते हुए लंढौरा क्षेत्र से 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किये गये। कार्रवाई के दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई, जबकि आरोपी पुलिस को आता देख  मौके से फरार हो गये। बरामद कैप्सूल पर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules होना पाया गया
 इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  

 जांच के दौरान फरार अभियुक्तों में से एक की पहचान फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार एवं उसके एक साथी के रूप में हुई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर लगातार दबिश दी जा रही है। STF/ANTF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक की जानकारी भी जुटायी जा रही है।  

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!