वाहन चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
वाहन चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा
वाहन चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

वाहन चोरी की घटना का 08 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा

 श्री ताहिर अली निवासी भीमावाला कोतवाली विकासनगर जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि उनके घर के आंगन से अज्ञात चोर द्वारा उनकी स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234 को चोरी कर लिया है।  शिकायतकर्ता की लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0-165/2026 धारा-303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

वाहन चोरी की घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये गये लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 03-06-26 को त्यागी फार्म हाउस विकासनगर के पास से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल एक अभियुक्त जुल्फिकार पुत्र जाहिद हसन निवासी वार्ड नं0 5 ढकरानी कोतवाली विकासनगर जनद देहरादून उम्र 37 वर्ष को उक्त घटना मे चोरी की गई स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-16-डी-3234  के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त वाहन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त चोरी की गई मोटर साइकिल के पार्टस बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त पूर्व में चोरी तथा आर्म्स एक्ट के अभियोग में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी आधा दर्जन से अधिक अभियोेग पंजीकृत हैं। 

Comments

http://anantsamachar.com/assets/images/user-avatar-s.jpg

0 comment

Write the first comment for this!