347
views
views
फरीदाबाद में एक युवक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर की खुदखुशी | युवक ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए और उन्हें क्रिमिनल बैकग्राउंड का बताया | मृतक के परिजनों ने कहा की पत्नी उनके बेटे को दहेज़ के झूठे आरोप में फंसाने की धमकी दिया करती थी |
फरीदाबाद के रहने वाले संगीत ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी कर ली | फांसी लगाने से पहले युवक ने ससुराल वालों को क्रिमिनल बैकग्राउंड का बताते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसपर दहेज लेने के मामले में धमकी दिया करती थी, जिससे परेशान होकर उसने ख़ुदकुशी करी |
मृतक के परिजनों के अनुसार सोमवार को सब 15 अगस्त के जश्न में व्यस्त थे | उनका कहना है कि उनका बेटा जब सुबह 9 बजे तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो वे उसके कमरे में गए जहां वो फंदे पर लटका मिला | इसके बाद परिजनों ने अग्रसेन चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी | पुलिसने मृतक के ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है |
संगीत की शादी 22 नवंबर 2022 को हुई थी | शादी के कुछ महीने के बाद ही पत्नी उसे परेशान करने लगी थी | पत्नी के साथ-साथ उसका साला और सास ससुर उसपर अलग होने का दबाव डालने लगे |
मृतक ने सुसाइड से पहले अपना एक वीडियो भी बनाया जिसके आधार पर पुलिस ने संगीत की पत्नी समेत उसके घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज़ किया | पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है | पुलिस अधिकारियों के अनुसार वीडियो की जांच जारी है, और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा | मृतक के परिजन पुलिस के सामने न्याय की मांग कर रहे हैं |
Comments
0 comment