गुजरात समेत देश के कई राज्यों में मवेशियों पर जानलेवा संक्रमित बीमारी लंपी के फैलने के बाद उत्तराखंड के हरिद्वार में भी बीमारी ने पिछले दिनों हमला बोला था। लंपी बीमारी को रोकने को लेकर सरकार, शासन के निर्देश पर पशु चिकित्सा विभाग की ओर से तमाम एहतियाती कद...
YouTube अपने ऑनलाइन स्टोर के लिए पिछले महीने 18 महीने से काम कर रहा है, हालांकि इसकी जानकारी पहली बार सामने आई है। YouTube ने इस रिपोर्ट पर अभी तक आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
ज्यादातर भारतीय इंडेक्स गुरुवार को शुरुआती सेशन में लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी।
बाबा रामदेव को मदरसे में ध्वजारोहण करना था। उन्होंने झंडे की रस्सी खींची, लेकिन गलत गिरह लगने के कारण ध्वज नहीं खुला। बाबा रामदेव ने जोर से झटका मारा तो झंडा टूट गया। ध्वज रस्सी और आधे डंडे समेत नीचे आ गिरा।
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक सरिये से लदा ट्रक सड़क किनारे मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी व ट्रक में सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की जान गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए।
शासन स्तर से आला अफसरों ने शामली और मुजफ्फरनगर जिले के कार्यक्रम को लेकर तैयारी करने को कहा गया है। डीएम के मुताबिक मुख्यमंत्री मंडलीय बैठक लेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
भारत सरकार ने इस उच्च तकनीकी से लैस शोध पोत को लेकर चिंता व्यक्त की थी कि जहाज भारत के खिलाफ जासूसी कर सकता है। भारत ने कोलंबो में शिकायत भी दर्ज कराई थी। भारत की चिंताओं के बाद भी श्रीलंका ने चीनी शोध पोत को हंबनटोटा आने की अनुमति दी।
इस सीरीज में टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन और कप्तान केएल राहुल सहित कई खिलाड़ियों की नजर रिकॉर्ड बनाने पर है। धवन के पास सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ने का मौका है।
देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर शंकर महादेवन न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में देशभक्ति गाना 'ऐ वतन...' गाते नजर आए। बता दें कि शंकर महादेवन इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं।
भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के नेतृत्व में यूकेएसएसएससी परीक्षा धांधली की जांच कर रही एसटीएफ की टीम को भी मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया।
इटावा मे प्रसपा-लोहिया के जिलाध्यक्ष सुनील यादव की अगुवाई मे निकाली गई 22वीं शहीद यात्रा को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि याद करो, किसकी वजह से आज हम लोग पिट रहे हैं। अपमानित हो रहे हैं। कोई सुनवाई भी नहीं हो रही है।
मंत्री ने कहा कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का आयोजन हो रहा है। जिसमें देश का हर व्यक्ति जश्न और जोश में है।
आयकर विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कॉरपोरेट टैक्स के मद में 7.23 लाख करोड़ रुपये का संग्रह किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें 58% का इजाफा हुआ है।
सरकार ने VLC से पहले भी लगभग 350 चाइनीज एप को सुरक्षा कारणों से भारत में बैन किया है। हाल ही में बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) भी गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप से अचानक से गायब हो गया था।
भारत ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक अपने नाम किए और चौथे स्थान पर रहा। 22 स्वर्ण जीतने के साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में ओवरऑल भारत के स्वर्ण पदकों की संख्या 200 के पार पहुंच गई।