आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि वैश्विक जीडीपी में इस साल उल्लेखनीय रूप से गिरावट की आशंका है। हालांकि, उच्च ब्याज दरें लंबे समय तक बनी रह सकती हैं।
न्यूजीलैंड की महिला टीम को आठ विकेट से हराकर भारत ने फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने पुरुषों की हॉकी और क्रिकेट टीम का बदला भी ले लिया है।
एक्टर तारक रत्न कल एक रैली के दौरान दम घुटने के कारण अचानक बेहोश हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका पूरा हेल्थ चेकअप हुआ है।
खेल मंत्री रेखा आर्य के मुताबिक खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार कुछ अहम कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण का लाभ दिया जा सके इसके लिए न्याय और कार्मिक से सहमति मिल गई है।
पीडब्ल्यूडी विभागाध्यक्ष संदीप कुमार ने मुख्य अभियंताओं को चेतावनी दी है कि अगर बजट सरेंडर हुआ तो इसके लिए वे सीधे जवाबदेह होंगे।
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि भारत को अब इस त्रासदी से आगे बढ़ना चाहिए। लोगों को लगता है कि इस दो दशक पुराने मामले को पीछे छोड़ देना चाहिए।
राज्य के लगभग 5500 शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम संचालित हो रहा है।
दिसंबर में दिल्ली नगरपालिका के चुनाव हुए थे और तभी परिणाम भी आ गए थे। उसके बाद से अब तक मेयर के चुनाव नहीं हो सके हैं। जनवरी में दो बार 9 जनवरी और 24 जनवरी को मेयर चुनाव की तारीख तय की गई, लेकिन दोनों ही बार सदन हंगामे की भेंट चढ़ गया और चुनाव टल गए।
इस कीमत में बेस वेरियंट यानी 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन को 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज में भी पेश किया जाएगा जिसकी कीमत 66,999 रुपये के करीब हो सकती है।
खाद्य पदार्थ के अलावा पेट्रोल-डीजल, सिलेंडर गैस, फल और सब्जियों के दाम तक सातवें आसमान पर हैं। पाकिस्तान की जनता को राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही हैं।
सानिया मिर्जा को अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में हार का सामना करना पड़ा है। मिश्रित युगल के फाइनल में सानिया और रोहन बोपन्ना की जोड़ी 6-7, 6-2 के अंतर से हार गई।
श्रीरामचरित्रमानस और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर छिड़ी बहस पर रामदेव ने कहा कि देश में रिलीजियस टेररिज्म चल रहा है। जिसका उद्देश्य सनातन संस्कृति को नीचा दिखाना है।
ट्रेलर में गेम के गनप्ले, लूट सिस्टम और कुछ लोकेशन को देखा जा सकता है। कंपनी के दावे के मुताबिक Indus एक मेड इन इंडिया रॉयल बैटलग्राउंड गेम है। ट्रेलर में एक आईलैंड और गैलेक्सी को देखा जा सकता है।
अडानी समूह ने कहा, “हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से 24 जनवरी 2023 को प्रकाशित रिपोर्ट दुर्भावनापूर्ण व शरारतपूर्ण है। यह बिना किसी रिसर्च के तैयार की गई है। इस भ्रामक रिपोर्ट ने अदाणी समूह, हमारे शेयरधारकों और निवेशकों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
भारतीय खिलाड़ियों ने 74वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। विराट कोहली से लेकर साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण ने सोशल मीडिया पर सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।