Tag: Uttar Pradesh
अखिलेश यादव ने कसा तंज: बोले- 2024 में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने जो भी वायदे किए सभी झूठे निकले। नोटबंदी के बहाने कालाधन वापस लाने और भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कही। मगर आज भ्रष्टाचार की सीमाएं टूट गयीं हैं।
डिप्टी सीएम केशव का तंज, कुछ समय बाद कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे
वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तक बहुत सारे नेता कांग्रेस से आजाद हो गए। एक वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे।
Meerut: रोहटा में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका
मेरठ के रोहटा क्षेत्र में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब इलाका पटाखा फैक्टरी में हुए धमाकों से दहल गया। बताया गया कि यहां एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। हादसे में एक की मौत हुई है जबकि कई लोग इसमें झुलस गए हैं। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची...
UP BJP President: अमित शाह के करीबी हैं भूपेंद्र चौधरी, मुलायम के खिलाफ लड़ चुके हैं चुनाव
भूपेंद्र चौधरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश खासकर पश्चिमी यूपी में जाट मतदाताओं को साधना भी उन्हें भगवा पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का प्रमुख कारण माना जा सकता है।
यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने भूपेंद्र चौधरी
वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। वह अभी हाल ही में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
Varanasi: 69.19 मीटर पहुंचा गंगा का जलस्तर, मणिकर्णिका घाट पर छत पर हो रहा अंतिम संस्कार
गंगा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ गया है। गंगा के जलस्तर में दो दिनों से गिरावट दर्ज की जा रही थी। लेकिन बुधवार को गंगा का जलस्तर 69.19 मीटर पहुंच गया।
सरिया लदा बेकाबू ट्रक मकान में घुसा, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर समेत चार की मौत, 5 घायल
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक सरिये से लदा ट्रक सड़क किनारे मकान में घुस गया। हादसे में घर में सो रहे सब इंस्पेक्टर और उनकी पत्नी व ट्रक में सवार चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसे में चार लोगों की जान गई है, जबकि छह लोग घायल हो गए।
17 अगस्त को सहारनपुर आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
शासन स्तर से आला अफसरों ने शामली और मुजफ्फरनगर जिले के कार्यक्रम को लेकर तैयारी करने को कहा गया है। डीएम के मुताबिक मुख्यमंत्री मंडलीय बैठक लेंगे और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, लगे हर-हर महादेव के नारे, योगी सरकार का जताया आभार
वरुणा एंक्लेव कॉलोनी में भाजपा नेता अखंड सिंह के अवैध निर्माण पर वुलडोजर चलने का सोसायटी की महिलाओं ने स्वागत किया। बुलडोजर चलते ही महिलाओं ने हर-हर महादेव के नारे लगाए और योगी सरकार का आभार जताया।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बने सुनील बंसल, धर्मपाल सिंह को मिली यूपी महामंत्री संगठन की जिम्मेदारी
गृहमंत्री अमित शाह के करीबी माने जाने वाले सुनील बंसल को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वह अभी तक यूपी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन के पद पर कार्य कर रहे थे।
Rakesh Sachan: कैबिनेट मंत्री आज कर सकते हैं कोर्ट में समर्पण
आर्म्स एक्ट के 31 साल पुराने मुकदमे में योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान को एसीएमएम तृतीय की अदालत से दोषी करार दे चुकी है। वहीं, राकेश सचान के तीन और मुकदमों में गवाही चल रही है। दो मुकदमों में अभियोजन के गवाह पक्षद्रोही हो चुके है। वहीं, एक मुकद...
शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता उदयवीर पर कसा तंज, बोले- वे बहुत छोटे लोग हैं, उन्हें मैंने सिखाया
शिवपाल सिंह यादव ने सपा नेता उदयवीर सिंह के कमेंट को लेकर कहा कि जो मैंने ट्वीट किया क्या गलत किया है। साथ ही कहा कि जिसका नाम ले रहे हैं वह बहुत छोटे लोग हैं। इन्हें सिखाया है मैंने। हमने हमेशा जनता की लड़ाई को लड़ा है।
यूपी में 12 आईएएस अफसरों के तबादले, गृह विभाग में विशेष सचिव बने विवेक
यूपी में 12 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। तबादलों में कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है।
अमरोहा गोवंश मौत मामला: मरने वाले पशुओं की संख्या 61 हुई, चारा खाने के बाद बिगड़ी थी हालत
सांथलपुर की गोशाला में गोवंशीय पशुओं के मरने का सिलसिला बृहस्पतिवार की दोपहर से शुरू हुआ। इस गोशाला में 188 गोवंश थे। चारा खाने के बाद दोपहर में एक गोवंश की मौत हुई, कुछ घंटों के भीतर 55 गोवंश दम तोड़ गए। सौ से ज्यादा गंभीर हालत में थे।
सपा नेता आजम खां को सांस लेने में तकलीफ, अस्पताल में भर्ती किए गए, डॉक्टरों की निगरानी में
सपा नेता आजम खां को गुरुवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।