
views
अमेरिका की सहायक वाणिज्य मंत्री थिया डी रोजमैन केंडलर ने कहा कि उनका देश भारत के साथ ऐसा व्यवहार करता है जैसे यह निर्यात नियंत्रण के तहत हमारा नाटो भागीदार है। इसमें लाइसेंस की न्यूनतम आवश्यकताएं होती हैं। मीडिया के साथ बातचीत में केंडलर ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में भारत को अमेरिकी निर्यात के लिए लाइसेंस की आवश्यकता में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में भारत को अमेरिकी प्रणाली के तहत जो लाभ प्राप्त हैं वह अन्य देशों को नहीं प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारत में कुछ ऐसे व्यापार हैं, जिनके लिए भारतीय कंपनियों और अमेरिकी निर्यातकों को लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि इसके बारे में भारतीय कंपनियों और अमेरिकी निर्यातकों को ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि वे इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हें इसके बारे में बताए जाने की आवश्यकता है।
Comments
0 comment