फिल्म के किरदार जब पानी की गहराइयों में संवाद करते हैं तो वह बिल्कुल अलग अनुभव है। फिल्म के जलीय जंतुओं को देखना, समझना और उनसे रिश्ता बनाना बहुत सहज तरीके से होता जाता है।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के आसपास के क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ने के बाद से वन्यजीव प्रेमी लगातार विरोध कर रहे हैं। मामले में पहले भी शिकायतें दर्ज की जा चुकी हैं। वन्यजीव प्रेमियों का मानना है कि कुछ लोग अधिक मुनाफे के चक्कर में वन्यजीवों का जीव...
सिविल लाइंस में क्लाइव रोड का लोकार्पण बृहस्पतिवार को एक सादे समारोह में किया गया। महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने दोपहर करीब ढाई बजे अतुल माहेश्वरी मार्ग का लोकार्पण किया।
रिजिजू ने कहा कि कैबिनेट में भी कोई आरक्षण नहीं होता है, लेकिन प्रधानमंत्री कैबिनेट का गठन करते समय प्रयास करते है कि विभिन्न वर्गों व क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व मिले। इसी प्रकार कॉलेजियम को भी गौर करना चाहिए कि सबको प्रतिनिधित्व मिले।
सीतारमण ने लोकसभा में कहा कि आम लोगों की खातिर महंगाई को और कम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यक वस्तुओं की कीमतों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।
शनिवार को अमेरिकी पत्रकार ग्रांट वाल के निधन की खबरें सामने आई थीं। ग्रांट ने समलैंगिक समुदाय के समर्थन में रेनबो शर्ट पहनी थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था और फिर कुछ दिनों बाद वाल के निधन की सूचना मिली थी।
वीर दास बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में एक छोटे से रोल से उन्होंने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद आगे उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
गिरफ्तारी न होने की दशा में पुलिस उसके घर व संपति की कुर्की की तैयारी कर रही थी। वहीं, आरोपी पंकज रावत की ओर से अदालत में सरेंडर करने के लिए प्रार्थनापत्र दिया गया था।
आजमगढ़ के गोठांव गांव निवासी जिलाजीत मौर्य एक जून 1996 को लापता हो गए थे। वो बोलने और सुनने में असमर्थ थे। 26 साल बाद उनके परिजनों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें ढूंढ निकाला।
वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 100 सर्वरों (40 फिजिकल और 60 वर्चुअल) में से पांच फिजिकल सर्वरों में हैकर्स द्वारा घुसपैठ की गई थी। हमले में एम्स के चार सर्वर, एप्लीकेशन सर्वर, एक डाटाबेस और एक बैकअप सर्वर प्रभावित हुए थे।
ईपीसी मॉडल में इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण गतिविधियां संचालित की जाती हैं। अब रेलवे स्टेशनों के लिए यही मॉडल अपनाया जा रहा है। सूत्र ने कहा कि रेल मंत्रालय को अब ट्रेनों, मालगोदाम, पर्वतीय रेल, स्टेडियम, रेलवे कॉलोनी एवं रेलवे के पास मौजूद जमीन के मौद्र...
सरकार ने 2009 से अक्तूबर 2022 तक 30,417 वेबसाइटों, यूआरएस, वेबपेज और सोशल मीडिया पोस्ट के साथ सोशल मीडिया अकाउंट को भी ब्लॉक किया गया है। यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के तहत की गई है।
तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने बॉलीवुड की फिल्में बनाने वाले लोगों को बड़ी सलाह दी है। बॉलीवुड की वर्तमान स्थिति पर सवाल किया गया तो अभिनेता ने कहा, ''अंग्रेजी फिल्में देखने से पहले आपको इंडियन फिल्में देखनी चाहिए।"
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने प्रदेश में लगातार हो रहे विकास कार्यों को लेकर सीएम धामी की हौसला अफजाई भी की।
यूपी में नगर पंचायतों के कार्यकाल समाप्ति की घोषणा कर दी गई है। इस संबंध में नगर विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।